छत्तीसगढ़राज्य

ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग लड़की का कटा हाथ, आधार कार्ड सुधरवाने घर से निकली थी

A minor girl’s hand was severed after she was struck by a train; she had left home to get her Aadhaar card corrected.

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक नाबालिग युवती ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में युवती का एक हाथ शरीर से अलग हो गया। घायल अवस्था में उसे डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव हायर सेंटर रेफर किया गया।

पूरा मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के चिखलाकसा का है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर से आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती घटना स्थल पर करीब दो घंटे से मौजूद थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन आने से कुछ देर पहले युवती रेलवे ट्रैक के बीच बैठ गई थी। जैसे ही ट्रेन नजदीक पहुंची, वह पटरी से हटकर अपनी जान बचाने के लिए कूदी। इसी दौरान उसका एक हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया और शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल दल्लीराजहरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button