छत्तीसगढ़राज्य
Trending

वाहे वेन्यू में सजेगी ‘गरबा नाइट’ की महफ़िल, 15 अक्टूबर शाम 7 बजे से आयोजन

'Garba Night' to be hosted at Wahe Venue; event starts at 7 PM on October 15.

रायपुर। साइकस ए प्रीमियम फिटनेस क्लब (Saicus A Premium Fitness Club) द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को एक भव्य ‘गरबा नाइट’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से अंबुजा सिटी सेंटर मॉल के सामने स्थित ‘वाहे’ (VAAHE) वेन्यू में आयोजित होगा। इस गरबा नाइट में प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक उपहार और पुरस्कार रखे गए हैं।

 

ओवरऑल बेस्ट गरबा परफॉर्मर: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को iPhone 18 Pro उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
अन्य पुरस्कार: विभिन्न श्रेणियों (जैसे बेस्ट डांसर, बेस्ट ड्रेस्ड, फेस ऑफ द क्राउड आदि) के विजेताओं को सैमसंग टैब, हैवल्स एयर फ्रायर, ब्लूटूथ स्पीकर, वॉच, एयरपॉड्स और 10,000 रुपये तक मूल्य के शॉपिंग वाउचर जैसे शानदार इनाम दिए जाएंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन अष्टविनायक रीयल्टीज के सहयोग से किया जा रहा है। इसके अलावा, कार्यक्रम प्रायोजक के रूप में नितिन भंसाली (छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी) और iPhone 18 Pro स्पॉन्सर करने के लिए सुशील सन्नी अग्रवाल सर का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। आयोजकों ने सभी शहरवासियों को पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर इस उत्सव में शामिल होने और नृत्य व संगीत के साथ शाम को यादगार बनाने का निमंत्रण दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button