छत्तीसगढ़राज्य
Trending

शहर में झांकी के दौरान 2000 से ज्यादा कड़े और 30 से ज्यादा चाकू-कैंची जब्त

Over 2,000 *karas* (iron bangles) and more than 30 knives and pairs of scissors were seized during the city procession.

रायपुर। रायपुर में गणेश विसर्जन और झांकियों के दौरान हर साल होने वाली चाकूबाजी की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस ने इस बार गणेशोत्सव शुरू होते ही चाकूबाजों पर सख्ती शुरू कर दी थी। हर थाने में विशेष अभियान चलाया गया और क्राइम ब्रांच को अलग टास्क दिया गया।
झांकी रूट में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच का फैसला लिया गया। झांकी वाली रात 9 बजे से तलाशी शुरू हुई तो चाकू-कैंची के साथ एक खौफनाक पैटर्न सामने आया। बड़ी संख्या में युवक साइकिल की चेन वाले चक्के जैसे आकार के नुकीले कड़े पहनकर झांकी में पहुंच रहे थे। तलाशी में 2250 से ज्यादा ऐसे कड़े और 30 से ज्यादा चाकू-कैंची बरामद हुए। कई लोग शराब की बोतल लेकर झांकी में पहुंचे थे। ऐसे 55 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि कमिश्नरी लागू होने के बाद 25 साल में पहली बार झांकी के दौरान चाकूबाजी की घटना नहीं हुई। इस बार झांकियां देखने 5 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। पुलिस-प्रशासन के अनुसार पिछले साल के मुकाबले भीड़ 35 से 40 फीसदी ज्यादा थी।

15 से ज्यादा चोरी के वाहन मिले

चेकिंग के दौरान पुलिस ने 15 से ज्यादा चोरी के वाहन बरामद किए। चाकू और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ मिले संदिग्धों को संबंधित थानों को सौंपा गया।
भीड़ से एंबुलेंस को निकाला: जयस्तंभ चौक पर मरीज लेकर पहुंची एंबुलेंस भीड़ में फंस गई। पुलिस व लोगों ने रास्ता बनाकर बाहर निकाला।
दो माह पहले से तैयारी: सुरक्षा की तैयारी दो माह पहले शुरू हुई। रोज करीब 800 पुलिसकर्मी तैनात रहे। ड्रोन, आईटीएमएस और सीसीटीवी से निगरानी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button