छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Trending

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

Sudha Society Foundation honored senior citizens on the International Day of Older Persons.

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और लंबे समय से अपना योगदान दे रहे सात वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों में मॉर्निंग वॉकर्स, समाजसेवी, सेवानिवृत्त बैंकर और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं शामिल रहीं। फाउंडेशन ने उनके समर्पण, उपलब्धियों और समाज के प्रति निरंतर सेवा को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों को स्नेह और सम्मान के प्रतीक के रूप में कॉफी मग भेंट किए गए। ये उपहार सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर और एम्पीरिया सफायर ग्रीन के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र बापना की ओर से प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, समर्पण और सामाजिक योगदान को रेखांकित किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज के निर्माण और बेहतर भविष्य की दिशा में वरिष्ठ नागरिकों का योगदान महत्वपूर्ण है।
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button