छत्तीसगढ़राज्य

2 करोड़ का गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार

Cannabis worth ₹2 crore seized; two accused from UP arrested

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी कर कंटेनर ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर बना मिला। इस चेंबर से पुलिस ने 192 पैकेटों में भरा 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गांजा, ट्रक और मोबाइल सहित कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button