छत्तीसगढ़राज्य

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी

रायपुर: युवाओं को नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शासकीय वेटरनरी कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक तथा मुख्य वक्ता अवधेश कुशवाहा ने पीपीटी के माध्यम से इनोवेशन पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिभागियों को नवाचार से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत करने और उन्हें आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं।

स्वयं गोयल ने छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी दी। उन्होंने इन योजनाओं के तहत उपलब्ध अवसरों और स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान भी किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य एन. योगेश ने विद्यार्थियों से अपने नवाचारी विचारों को इनोवेशन पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकृत कराने की अपील की। कार्यक्रम में व्याख्याता रूपेश कुमार सिंह, विवेक मेहता, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, गोवर्धन भारद्वाज,भूपेन्द्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button