छत्तीसगढ़राज्य

महासमुंद में जंगल में फांसी पर लटका मिला आरक्षक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Body of a police constable found hanging in a forest in Mahasamund; police working to unravel the mystery of whether it was murder or suicide.

महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार लेढिया उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है, जो कि पुलिस कंट्रोल रुम में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को मुडमार बांधा के जंगल में फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिससे हड़कंप मच गया।

इधर घटना के बाद कोतवाली थाने की टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरक्षक ने खुद आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button