छत्तीसगढ़राज्य

3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

Search for 3 days, then body of missing bike mechanic found near Chhath Ghat… Secret of death will be revealed in PM report

सूरजपुर. शहर के रिंग रोड पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने छठ घाट के पास शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान राजू सिंह चावला के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, राजू मूल रूप से चिरमिरी का निवासी था. वर्तमान में वह सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड (भट्ठापारा) में रहता था. यहां वह बाइक गैरेज में मैकेनिक का काम करता था. बताया जा रहा है कि वह बीते 3 दिनों से घर से लापता था और परिजन लगातार तलाश कर रहे थे.

सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव बरामद किया. भौतिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल युवक की मौत की वजह संदिग्ध बनी हुई है. परिजनों और पहचान वालों से पुलिस संपर्क स्थापित करने के प्रयास कर रही है.

शव के पोस्टमार्टम के बाद ही रिपोर्ट में युवक के मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. प्राथमिक तौर पर यह भी सामने आया है कि युवक शुक्रवार देर शाम नदी के पास देखा गया था. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button