छत्तीसगढ़राज्य

कटोरा तालाब में चार दुकानों के बाहर लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित संत कंवरराम चौक के पास दीपावली के दौरान पटाखों की चिंगारी से दुकानों के बाहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की 2 से 3 दुकानों के बाहर लगे सजावटी सामान (डेकोरेशन) को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर पटाखे फोड़ने के दौरान निकली चिंगारी दुकानों के बाहर लगे सजावटी सामान पर जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। दुकानों के बाहर लगा डेकोरेशन जलकर खाक हो गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आग दुकानों के अंदर तक नहीं पहुंची। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button