छत्तीसगढ़राज्य

लैलूंगा के 100 से अधिक किसानों को मिला उन्नत धनिया बीज, बढ़ेगी आय की संभावना

रायगढ़: किसानों को मसाला फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रायगढ़ द्वारा लैलूंगा विकासखंड के 100 से अधिक किसानों को धनियाँ के उन्नत बीज का वितरण किया गया। यह वितरण महाविद्यालय में संचालित अखिल भारतीय समन्वित मसाला अनुसंधान परियोजना के आदिवासी उप योजना (टी.एस.पी.) के अंतर्गत किया गया। किसानों को प्रति किसान 5 किलोग्राम की दर से महाविद्यालय द्वारा विकसित धनियाँ की उन्नत प्रजाति ‘छत्तीसगढ़ चंद्रहासिनी धनियाँ’ का आधार बीज प्रदान किया गया।
शासकीय उद्यान रोपणी, लैलूंगा में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. ए.के. सिंह ने किसानों को धनियाँ की वैज्ञानिक खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने धनियाँ की बुवाई की विधि, फसल में गुड़ाई, रोगों से बचाव एवं बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए अपनाई जाने वाली कृषि तकनीकों के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी कविता पैंकरा एवं संदीप केरकेट्टा ने धनियाँ के मसाला फसल के रूप में महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को इसकी खेती अपनाने और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायगढ़ के उपाध्यक्ष दीपक सिदार, ललित यादव, सौभागी गुप्ता, चरणसिंह नाग एवं अमरसाय नाग सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button