छत्तीसगढ़राज्य

नरहरपुर में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक-2026 का भव्य आगाज

कांकेर: छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में खेल भावना विकसित करने तथा स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नरहरपुर द्वारा आज उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया गया। आयोजन में विकासखंड नरहरपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में नगर पंचायत नरहरपुर की अध्यक्ष प्यारी सलाम, पार्षद मुकेश संचेती, संतोष भास्कर, योगेश सोनवंशी, आशकरण धु्रव, रामेश्वर साहू, महमूद अली, ग्राम पंचायत जामगांव की सरपंच भगवती उइके, जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भानु प्रताप सुरेंद्र एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमन जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button