छत्तीसगढ़राज्य

मिठाइयों पर लगने वाले चांदी वर्क की जांच,8 पैकेट जब्त

रायपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिठाइयों पर लगाए जाने वाले चांदी वर्क की जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा टीम ने गोलबाजार की दुकानों और एजेंसियों से अलग-अलग ब्रांड के चांदी वर्क के नमूने लिए हैं।
इस दौरान ब्रांड के 8 पैकेट जब्त किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए फूड डिपार्टमेंट के लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य विभाग के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल ने त्योहारी सीजन में दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।

इन ब्रांड के नमूने लिए गए

खाद्य सुरक्षा टीम ने गोलबाजार की तीन प्रतिष्ठानों से चांदी वर्क के नमूने लिए हैं।
– लक्ष्मण दास सेल्स: यहां से अनूप ब्रांड के चांदी वर्क का नमूना लिया गया।
– न्यू राम कृष्ण एजेंसी: यहां से शक्ति, और शुभ ब्रांड के चांदी वर्क के नमूने लिए गए। टीम ने ब्रांड के 8 पैकेट जब्त भी किए हैं।
– मेसर्स दौलत राम दीवान: यहां से शाही ब्रांड के चांदी वर्क का नमूना लिया गया।
सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा टीम ने चांदी वर्क के सभी नमूनों को जांच के लिए फूड डिपार्टमेंट के लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button