छत्तीसगढ़राज्य

राष्ट्रीय सेमिनार मे चयनित भव्य मिश्रा ने जिले का बढ़ाया मान,कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी बधाई

बलौदाबाजार: राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाटापारा के भव्य मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भव्य मिश्रा की इस उपलब्धि के लिये बधाई व शुभकामनायें दी है।
कलेक्टर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार के लिए एकमात्र विद्यार्थी के रूप में भव्य मिश्रा का चयन जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह उपलब्धि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सफलताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करती हैं। भव्य की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जाता है। इसकी शुरुआत विकासखंड स्तर से होती है, जिसके बाद जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इन सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भव्य मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। पूरे प्रदेश से एकमात्र विद्यार्थी के रूप में उनका चयन उनकी मेहनत, लगन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विषय पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
इस दौरान एपीसी कौशिक मुनि त्रिपाठी एवं एम.डी व्ही. विद्यालय की प्राचार्य ऋतु शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button