छत्तीसगढ़राज्य

सेवा संकल्प अभियान: बलरामपुर में 35 नौनिहालों का हुआ स्वर्णप्राशन

रायपुर: सेवा संकल्प अभियान माह के अंतर्गत बलरामपुर जिले में बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में रविंद्र प्रताप आंगनबाड़ी केंद्र, बलरामपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 35 नौनिहालों को स्वर्णप्राशन कराया गया।
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों को स्वर्णप्राशन के महत्व एवं इससे संबंधित जानकारी भी दी गई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए आयुर्वेद में स्वर्णप्राशन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में इसे बाल्यावस्था के महत्वपूर्ण संस्कारों में माना गया है। इसके माध्यम से बच्चों की स्मरण शक्ति, एकाग्रता तथा रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिलने की मान्यता है। कार्यक्रम में डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता सहित महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button