छत्तीसगढ़राज्य

भारत के स्वच्छ ऊर्जा बदलाव में सौर ऊर्जा की बढ़ती भूमिका, पीएम मोदी ने साझा किया लेख

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और ब्लूमबर्ग के संस्थापक माइक ब्लूमबर्ग के एक लेख को साझा करते हुए कहा कि भारत का स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन गति पकड़ रहा है और सौर ऊर्जा देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के विकास, रूफटॉप सोलर के विस्तार तथा ऊर्जा भंडारण और ट्रांसमिशन में निवेश से देश के ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक बदलाव आ रहा है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत में सौर ऊर्जा का विकास नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर और पीएम-कुसुम जैसी पहलों से देश में सौर ऊर्जा के विस्तार को गति मिल रही है।
लेख में इस बात को रेखांकित किया गया है कि स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार बिजली के बिलों को कम करने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में मदद कर रहा है। रूफटॉप सोलर के विस्तार से आम उपभोक्ताओं और किसानों को भी स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ते उपयोग का लाभ मिल रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के सौर ऊर्जा क्षेत्र में आगे कई नए अवसर दिखाई दे रहे हैं। इनमें सौर ऊर्जा आधारित खेती, ऊर्जा भंडारण, सौर उपकरणों का विनिर्माण और ग्रीन जॉब्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ऊर्जा भंडारण क्षमता में वृद्धि से नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता और उपयोग को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
भारत 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में सौर ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका है। सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ विनिर्माण, भंडारण, ट्रांसमिशन और इससे जुड़े रोजगार के अवसरों का विस्तार भी स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को व्यापक आधार दे रहा है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि भारत का स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन गति पकड़ रहा है और सौर ऊर्जा देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में बढ़ती भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि प्रल्हाद जोशी और माइक ब्लूमबर्ग ने नवीकरणीय ऊर्जा के विकास, रूफटॉप सोलर के विस्तार तथा ऊर्जा भंडारण और ट्रांसमिशन में निवेश पर लिखा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बदलाव बिजली के बिलों को कम करने, रोजगार पैदा करने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में मदद कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में सौर ऊर्जा का विकास नए अवसर पैदा कर रहा है और सौर ऊर्जा आधारित खेती, ऊर्जा भंडारण, विनिर्माण तथा ग्रीन जॉब्स जैसे क्षेत्रों में आगे और संभावनाएं हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button