छत्तीसगढ़राज्य

दीपावली पश्चात स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ करेगा महासम्मेलन माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने दी पूर्ण सहमति

रायपुर। स्वास्थ्य सयोजक कर्मचारी संघ छ ग के 20 हजार अधिकारी कर्मचारी अपनी वेतनमान ,, पदनाम के प्रमुख मुद्दों के जल्द पूर्ण करने का आग्रह किया साथ ही प्रदेश के लाखों शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर राज्य शासन द्वारा की गई घोषणा से कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। दीपावली के कुछ दिन पूर्व हुई इस महत्वपूर्ण घोषणा को कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक एवं राहतकारी कदम माना जा रहा है।
प्रदेश में राज्य शासन के अधीन पांच लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के 18 हजार से अधिक कर्मचारियों सहित प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बीमारी अथवा आपातकालीन उपचार के समय आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।
माननीय मंत्री जी ने कहा किस इस योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कर्मचारियों और उसके परिवार के सदस्यो को शासन द्वारा निर्धारित सीजी एच एस दर के साथ स्वास्थ्य बीमा कम्पनियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ऐसी योजना लागू कि जाएगी जिससे इलाज में कर्मचारियों का खर्च शून्य हो या इलाज हेतु किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ की स्थिति उत्पन्न ना होने पाए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री टारजन गुप्ता जी ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा की मांग पूरी होने की दिशा में हुई यह पहल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों एवं समस्त शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि बीमारी के समय उपचार के लिए तत्काल धनराशि की व्यवस्था करना कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए कठिन हो जाता है। ऐसे में कैशलेस चिकित्सा सुविधा कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
गुप्ता ने इस कर्मचारी हितैषी पहल के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों और स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की वेतनमान संशोधन सबंधी मांग पर विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार लेने के निर्देश दिया गया है प्रस्ताव एवं अभिमत के आधार पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा दिया गया !
कैशलेस चिकित्सा की घोषणा और माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा कर्मचारियों के वेतनमान सबंधी माँग पर पहल किए जाने पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश जायसवाल, प्रांतीय सचिव प्रवीण ढीढवंशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मिर्जा कासिम बेग, महामंत्री आर. के. अवस्थी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरोज बाघमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश पटेल, आईटी सेल प्रभारी संतलाल साहू प्रदेश सह सचिव अमृत लाल टुण्डे सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

—

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button