छत्तीसगढ़राज्य

इंडिगो की सऊदी अरब की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी

IndiGo's flights to Saudi Arabia will remain cancelled until October 24.

नई दिल्ली। इंडिगो ने खाड़ी देश में बदलती स्थिति के बीच सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। वहीं, अकासा एयर ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उसने रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर तक और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, एअर इंडिया और अकासा एयर ने मंगलवार को सऊदी अरब के शहरों से जुड़ी अपनी उड़ानों को 17 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की थी।
इंडिगो ने कल गुरुवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।’’
एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से समय पर सूचनाएं भेजी जा रही हैं।
उड़ानों के रद्द रहने की अवधि बढ़ाने की घोषणा करते हुए अकासा एयर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि वह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति का आकलन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button