छत्तीसगढ़राज्य

रवि किशन ने दिल्ली में प्रदर्शन पर साधा निशाना

Ravi Kishan takes aim at the protest in Delhi.

रायपुर। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन मंगलवार सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। मोदी को हरा नहीं पा रहे हैं इसलिए लोगों को हाईजैक करने पर आ गए हैं। मारपीट पर उतारू हो गए हैं।
भारत को फिर से पीछे लेकर जाना चाहती है कांग्रेस
रवि किशन ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 65 साल तक देश का शोषण किया और अब वह भारत को फिर से पीछे लेकर जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है और देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है।
रवि किशन ने चुनाव में EVM और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है, तब EVM और वोट चोरी का आरोप क्यों नहीं लगाती है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button