छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में झारखंड राज्य की 30.3 लीटर देशी शराब जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, मृत्युंजय निर्मलकर: प्रदेश में शराब के अवैध बिक्री के रोकथाम के लिए लगातार पैनी नजर रखी जा रही है एवं कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देशन और उपायुक्त आबकारी प्रवीन वर्मा  के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है इसी तारतम्य में बीते दिन झारखंड राज्य की 30.3 लीटर देशी शराब जप्त की गई । आपको बता दे नरदहा चंद्रखुरी मार्ग में बाहर राज्य की शराब परिवहन करते एक झारखंड का आरोपी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार हुआ ।

आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा अन्य प्रांत की मदिरा (For sale in झारखंड ) के कायम प्रकरण की जानकारी दी है। जिसके अनुसार ,

दिनांक- 10/10/2026
1.कायम प्रकरण संख्या – 01
2.धारा- 34(1)क,34(2),36 व 59(क)
3.आरोपी का विवरण- नाम- राजेश प्रसाद सिंह पिता – अवधेश नारायण सिंह उम्र- 54 वर्ष , पता – सेक्टर 9D बोकारो स्टील प्लांट जिला – बोकारो राज्य झारखंड
4.जप्त मदिरा की मात्रा – 21 अद्धी और 120 पाव अर्थात् 30.3 बल्क लीटर देशी मदिरा (for sale in झारखंड )
घटना स्थल- नरदहा चंद्र खुरी मार्ग थाना विधानसभा रायपुर
5.जप्त मदिरा की अनुमानित बाजार कीमत – 6765/- रुपये
जप्त वाहन मोटरसाइकिल की कीमत – 45000 रुपये –

विवेचक अधिकारी – सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष सिंह
टीम – सब इंस्पेक्टर  विक्रम ठाकुर एव अरविंद साहू मुख्य आरक्षक संतोष गुप्ता ,आरक्षक  विवेक श्रीवास्तव, आरक्षक सुरेश सूर्यवंशी और इंदु भास्कर और वाहन चालक अविनाश थुल का सराहनीय योगदान रहा l

इस प्रकार प्रदेश में दूसरे राज्य की शराब आखिर आ कहा से आ रही है और इसके पीछे किसी बड़े सिंडिकेट का होना भी बड़ा सवाल पैदा करता ही है। क्योंकि रायपुर समेत अन्य जिलों में लगातार बाहर की शराब पकड़ा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे शराब माफिया जल्द पैसा कमाने के लालच और भारी मुनाफा कमाने के लालच में ये काम अंजाम दे रहे है। आबकारी विभाग इसको लेकर गंभीर रुख अपना रही है। आगे की खबरों के लिए बने रहे हमारे न्यूज वेबसाइट  के साथ ।…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button