Breaking News

अंबे बाघमार बने धोबी समाज के युवा प्रदेशाध्यक्ष,समाजहित में निभायेंगे सक्रिय भूमिका

रायपुर। धोबी समाज के युवा संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से रायपुर के महादेवघाट, चंगोराभाठा निवासी अंबे बाघमार को धोबी समाज का युवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

समाज के मुख्य प्रादेशिक प्रवक्ता गंगा निर्मलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया एवं राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र आहेर के निर्देशानुसार युवाओं की मांग पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर द्वारा की गई है।

नवनियुक्त युवा प्रदेशाध्यक्ष अंबे बाघमार को पूरे प्रदेश में समाज के युवाओं को संगठित कर युवा टीम तैयार करने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अंबे बाघमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे युवाओं को एकजुट कर समाज के विकास और उत्थान के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button