छत्तीसगढ़राज्य
Trending

सूरजपुर में नकली सोने के गहने बेचकर ठगी

Fraud in Surajpur through the sale of fake gold jewelry

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक के गांवों में असली सोने-चांदी के गहने बताकर नकली जेवर बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नारायणपुर निवासी बाप-बेटे ने कई महिलाओं को नकली आभूषण बेचकर लाखों रुपए की ठगी की। शिवपुर की एक महिला की शिकायत पर रामानुजनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवपुर निवासी दुर्गावती सिंह (30) ने पुलिस को बताया कि, मार्च 2026 में नारायणपुर निवासी रूपेश साहू और उसके पिता ललन साहू गांव आए थे। दोनों ने महिलाओं को सोने-चांदी के जेवर दिखाए। गहने देखने में असली लगे, जिसके बाद दुर्गावती समेत कई महिलाओं ने उनसे आभूषण खरीद लिए।
दुर्गावती ने पिता-पुत्र से 80 हजार रुपए में दो बड़े लॉकेट, एक छोटा लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी की अंगूठी खरीदी थी।

जांच में नकली निकले जेवर

कुछ समय बाद दुर्गावती को गहनों पर शक हुआ। उसने जेवर जानकारों को दिखाए, तो उन्होंने इन्हें नकली बताया। इसके बाद अन्य महिलाओं के खरीदे गहनों की भी जांच कराई गई।
पुलिस के मुताबिक, मालती से 21 हजार, चमेली सिंह से 16 हजार, सांता सिंह से 47,200 और कलावती सिंह से 39,400 रुपए के आभूषण खरीदे गए थे। शिवपुर की महिलाओं से कुल करीब 2 लाख 3 हजार रुपए की ठगी की बात सामने आई है।

दूसरे गांवों में भी ठगी का आरोप

शिकायत में यह भी बताया गया है कि, आरोपी पिता-पुत्र ने भुवनेश्वरपुर और बद्रिकाआश्रम के आसपास के गांवों में भी सोने-चांदी के आभूषण बताकर लोगों से पैसे लिए थे। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
इस मामले में रामानुजनगर पुलिस ने रूपेश साहू और ललन साहू के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button