छत्तीसगढ़राज्य

सेवा संकल्प अभियान: आयुर्वेद दिवस पर निकली जागरूकता रैली

रायपुर: सेवा संकल्प अभियान एवं 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंगलवार को आयुष विभाग एवं मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सुबह 7 बजे जिला आयुष कार्यालय से शुरू होकर कमला नेहरू पार्क तक पहुंची। आयुष विभाग और मेडिकल कॉलेज के संयुक्त आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद एवं योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

नुक्कड़ नाटक और योग से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायगढ़ जिले के कमला नेहरू पार्क में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए आयुर्वेद के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पार्क में मौजूद लोगों ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने योग का प्रदर्शन किया और नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में करीब 150 लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button