छत्तीसगढ़राज्य

सेवा संकल्प युवा सम्मान में रायपुर फूडीज की इंफ्लुएंसर तनू दास सम्मानित

रायपुर। मेघा तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में रायपुर फूडीज की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तनू दास को भी सम्मानित किया गया। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से खान-पान और स्थानीय गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने तथा अपने क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सम्मानित युवाओं को समाज और राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को मंच प्रदान करने से सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का जन्मदिवस भी मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। इस दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर तथा भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं के योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा शक्ति के सम्मान, प्रोत्साहन और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button