दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत बुधवार को कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई/भिलाई चरौदा/नगर पालिका परिषद कु...
दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत बुधवार को कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई/भिलाई चरौदा/नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अम्लेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई के लिए निकायवार ई.व्ही.एम. रेण्डमाईजेशन किया गया।
इस दौरान निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक रोक्त्तिमा यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी एडीएम अरविन्द एक्का, सभी आरओ, एआरओ सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं वार्ड प्रत्याशी उपस्थित थे। दुर्ग के 60 वार्ड/भिलाई 01 वार्ड/रिसाली 01 वार्ड तथा भिलाई चरौदा 01 वार्ड, नगर पालिका परिषद - कुम्हारी 24 वार्ड/अहिवारा 15 वार्ड/अम्लेश्वर 18 वार्ड, नगर पंचायत - धमधा 15 वार्ड/पाटन 15 वार्ड/उतई 15 वार्ड की ईव्हीएम रेंडमाइजेशन व सभी नगरीय निकायों की रिजर्व ई.व्ही.एम. का भी रेण्डमाईजेशन किया गया।
No comments