Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण

बीजापुर। महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर  संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का ...


बीजापुर। महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर  संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा  20 दिसंबर 2024 को उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।

जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 192 निरूद्ध बंदियों का अवलोकन किया गया। उप जेल मे निरूद्ध बंदियो से पूछताछ के दौरान 02 निरूद्ध बंदियों का समिति द्वारा चिन्हांकन किया गया। जेल निरीक्षण के दौरान बालमिकी ध्रुव (सहायक जेल अधीक्षक) एवं विशेषज्ञ समिति के सदस्य राहुल कुमार कौशिक (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), साधना कश्यप (सदस्य), कु0 आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी) नवीन मिश्रा संस्थागत (रेखरेख संरक्षण) अधिकारी, देवम्मा मेकल (महिला आरक्षक) संदीप चिड़ेम (सामाजिक कार्यकर्ता) उपस्थित रहे।

No comments

दुनिया

//