Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को बेहद गंभीरता से लेवें: कलेक्टर

  मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं सेवाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिक...


 

मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं सेवाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन बेहद गंभीरता व प्राथमिकता के साथ करें। कलेक्टर ने बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को बेहद गंभीरता से लेवें।

उन्होंने अधिकारियों को कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए संबंधित हितग्राही को अनुकंपा नियुक्ति दें। कलेक्टर ने नशापान को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए जिले में अभियान चलने कहा है। कलेक्टर ने नशापान के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं पुलिस विभाग को संयुक्त गस्त, निरीक्षण एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मिनी स्टेडियम मोहला में रात्रि के दौरान नशापान होने की शिकायत को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने अधिकारियों को संयुक्त कार्यवाही करने निर्देशित किया है।

पकड़े गए युवाओं को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने भी कहा है। कलेक्टर ने शीतकालीन को ध्यान में रखते हुए सभी आवासीय विद्यालय, छात्रावास आश्रम में विद्यार्थियों के लिए गर्म कपड़े, स्वेटर, कम्बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर व्यापक तौर पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है, जिससे सुचारू रूप से धान की खरीदी हो सके। धान खरीदी के दौरान कहीं भी अव्यवस्था ना हो, इस बात पर विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया गया है। संबंधित किसानों से उसके रकबा के अनुसार पारदर्शिता के साथ धान की खरीदी हो, इसके लिए पूर्ण जवाबदेही के साथ धान खरीदी कार्य में गंभीरता का परिचय देने कहा गया है।

No comments

दुनिया

//