Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

खमतराई, वीआईपी क्लब और कचना ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे नए अंडरब्रिज

रायपुर। खमतराई, वीआईपी क्लब और कचना के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे अंडरब्रिज बनेंगे। रेलवे ने इसके लिए 39 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। तीनो...


रायपुर। खमतराई, वीआईपी क्लब और कचना के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे अंडरब्रिज बनेंगे। रेलवे ने इसके लिए 39 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। तीनों अंडरब्रिज बन जाने से इसके आस-पास रहने वाले करीब 2 लाख लोगों के 10 से 15 मिनट तक बचेंगे।

अंडरब्रिज सीधे उन लोगों के लिए राहत बनेंगे जो इनके आस-पास रहते हैं, क्योंकि दूर-दराज रहने वाले तो फ्लाईओवर से गुजर जाते हैं। रेलवे क्रासिंग के आस-पास रहने वालों को या तो रेलवे क्रासिंग खुलने का इंतजार करना पड़ता है या फ्लाईओवर से घूम कर आना पड़ता है। अंडरब्रिज बनने से लोगों की ये दिक्कत खत्म हो जाएगी। तीनों अंडरब्रिज में खमतराई के प्रोजेक्ट को 2016-17 में ही मंजूरी मिल गई थी। बजट के कारण अब तक प्रोजेक्ट फाइलों से बाहर नहीं आया। यही स्थिति कचना अंडरब्रिज की है। यहां रेलवे क्रासिंग के नीचे 2020 में ही अंडरब्रिज की मंजूरी दे दी गई थी। उसके बाद भी काम चालू नहीं किया गया।

No comments

दुनिया

//