Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सावन का चौथा सोमवार.. हटकेश्वरनाथ का फूलों से श्रृंगार

रायपुर। आज सावन का चौथा सोमवार है। वैसे तो सावन का पूरा महीना भगवान शिव की साधना के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन इस महीने में आने वाले प्रत्य...


रायपुर। आज सावन का चौथा सोमवार है। वैसे तो सावन का पूरा महीना भगवान शिव की साधना के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन इस महीने में आने वाले प्रत्येक सोमवार का अपना विशेष महत्व है। सुबह से ही प्रदेश के शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अमरकंटक के जलेश्वरधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। रायपुर के प्राचीन हट्टकेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का फूलों से श्रृंगार किया गया है। सुबह 4 बजे से ही मंदिर में लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वही भाठागांव बस स्टैंड के पास स्थित नीलकंठ धाम मंदिर में सुबह 12 बजे से सशस्त्र जलधारा अभिषेक किया जाएगा साथ में महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।


No comments

दुनिया

//