Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

अमृत सरोवर तटों में लहराया तिरंगा

कोरिया । उत्साह और उमंग से भरपूर आजादी का पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरे विधान के साथ मनाया गया। इस आजादी के गौरव क्षणों को अमृत सरोवर त...

कोरिया । उत्साह और उमंग से भरपूर आजादी का पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरे विधान के साथ मनाया गया। इस आजादी के गौरव क्षणों को अमृत सरोवर तटों ने साक्षी होकर सदैव के लिए स्मृतियों में सँजोया। उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर कोरिया चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर पूरे कोरिया जिले में आजादी का पर्व पूरे गरिमा के साथ मनाया गया और विशेषकर अमृत सरोवर तट इस आयोजन के साक्षी बने। डॉ आशुतोष ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही जल संसाधन का सर्वाधिक लोकप्रिय संसाधन सरोवर रहे हैं। आजादी के अमृत काल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पूरे देश में अमृत सरोवर बनाने का अभियान चलाया। इस कड़ी में कोरिया जिले में भी 54 अमृत सरोवरों के निर्माण किया गया है। यह सभी सरोवर न्यूनतम दस हजार घनमीटर जलभराव की क्षमता रखते हैं। आजादी के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के सुअवसर पर सभी अमृत सरोवर तटों पर स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंचो ने गर्व से तिरंगा फहराया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार पहले अमृत सरोवर तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों ने साफ सफाई की। स्वच्छता के बाद ग्रामीणों ने उल्लास के साथ हमारे देश की शान तिरंगा फहराया और फिर गांव के प्रमुख मार्गाे पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने भी कई ग्राम पंचायतों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता से आजादी के पर्व में हिस्सेदारी निभाई। इस आयोजन के दौरान ग्राम पंचायत पटना में सरपंच गायत्री सिंह, ग्राम पंचायत पुसला में जयपाल कुजूर, सोनहत में पवन साय पंडो, ग्राम पंचायत पोंड़ी में बहादुर कमलवंशी, ओदारी में बलित बहादुर सोनपाकर, ग्राम पंचायत दामुज में जीवन्ति तिर्की, ग्राम पंचायत किशोरी में सोनकुंवर, ग्राम पंचायत केशगंवा में मानमती सिंह, ग्राम पंचायत रजौली में सरपंच बसंती बाई पैकरा सहित अन्य अमृत सरोवरों के तट पर भी स्थानीय सरपंच ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


No comments

दुनिया

//