Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

हसदेव बांगों बांध हुआ लबालब, 6 गेट से छोड़ा जा रहा 30 हजार क्यूसेक पानी

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में स्थित मिनीमाता हसदेव बांगो बांध पानी से लबालब हो गया है। बांध में जलभराव अपने निर्धारित क्षमता...

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में स्थित मिनीमाता हसदेव बांगो बांध पानी से लबालब हो गया है। बांध में जलभराव अपने निर्धारित क्षमता तक पहुंच गया है। कोरिया जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण बांध में पानी के आने की रफ्तार बढ़ गई है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांगो बांध में छह गेट को खोल दिया है। इसके जरिए प्रति सेकंड 30 हजार 500 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

जैसे-जैसे बांगो बांध में पानी का स्तर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे गेट को खोलने का निर्णय जल संसाधन विभाग ले रहा हैै। रविवार सुबह तक बांध के पांच गेट खोले गए थे। दोपहर बाद एक और गेट खोलने का निर्णय लिया गया। हसदेव बांगो बांध छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा और लंबा बांध है। इसकी ऊंचाई 359.66 मीटर है। हालांकि प्रशासन ने लोगों के लिए पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है।

कोरिया जिले से निकलने वाली हसदेव नदी की कई अन्य सहायक नदियां है। इसमें तान, गज, झींग, उतरेंग और चोरनई शामिल हैं। इन सभी नदियों में जल का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। जल संसाधन विभाग को उम्मीद है कि सहायक नदियों में पानी का प्रवाह का स्तर जैसे-जैसे कम होगा। वैसे-वैसे हसदेव नदी में पानी छोड़ने या नहीं छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा।

No comments

दुनिया

//