Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

छत्तीसगढ़ में अब तक 460.7 मि.मी. औसत वर्षा

रायपुर। राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक राज्य में 460.7 मिमी औसत वर्षा ...

रायपुर। राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक राज्य में 460.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 25 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1090.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 180.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 281.9 मिमी, बलरामपुर में 420.4 मिमी, जशपुर में 305.4 मिमी, कोरिया में 290.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 300.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

No comments

दुनिया

//