Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

रविवार को भी टैक्स वसूलने दो दर्जन कर्मचारी घर-घर दिये दस्तक

दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व वसूली को लेकर दुर्ग निगम का अभियान आज रविवार को अवकाश के दिन भी जारी रहा। ...

दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व वसूली को लेकर दुर्ग निगम का अभियान आज रविवार को अवकाश के दिन भी जारी रहा। निगम के राजस्व विभाग अमला ने रविवार को बकायादारों के कार्यालय में बैठकर एवं घर-घर पहुंचकर राजस्व वसूली किया। राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर नेतृत्व में वसूली को लेकर निगम अमला सुबह से सक्रिय रहा। सालों से टैक्स नही भुगतान करने वाले करदाताओ से टैक्स जमा करने कहा गया।

आज रविवार अवकाश के दिन भी भ्रमण पर निकले उन्होंने सूर्या होटल यूजर चार्ज 2018 से बकाया 96000 रुपये भुगतान करने अप्रोच किया गया। संजय सायकल धमधा नाका में जांच किया गया। यहा नाप करके टैक्स जमा करना है। धमधानाका सुपर मार्केट का निरीक्षण किया गया। यहा भी नाप करवाने की निर्देश दिया गया। टैक्स बढ़ेगा इनका संपत्ति कर की जांच की गई है। अपना मार्ट बाजार में सम्पति कर की जांच इस बाद आलू प्याज गोदाम में संपत्ति कर की जांच की गई।जांच में संपत्ति कर की राशि कम मिला, साथ मे इनके द्वारा 2017 से यूजर चार्ज नही दिया है।सोमवार को इनको नाप कर रिअसिसमेंट कर बिल डिमांड बना कर देना है।

इसके अलावा वार्ड 59, कतुलबोर्ड में 2 जगह का कुल मिलाकर 11 लाख से अधिक का बकाया हैं। बड़े बकायादार सरिता खिचडिय़ा के निवास में संपर्क किया गया, इनका 6 लाख रुपये से अधिक बकाया है। ये सोमवार को कार्यालय में आकर करेगे। यदि नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया गया तो होटल में तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गणपति विहार के रहवासियों से कैम्प लगाकर टैक्स वसूली किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा निगम की दुकानों को किराए पर संचालित करने वाले दुकानदारों से भी वसूली को लेकर शिकंजा कसा जा रहा है।


No comments

दुनिया

//