Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सुशासन तिहार : सीईओ ने मनकी एवं तोरनकट्टा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजनांदगांव। शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीध...


राजनांदगांव। शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मनकी एवं तोरनकट्टा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर अपनी मांगों एवं समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए समाधान पेटी में आवेदन करने की अपील की। उन्होंने प्राप्त आवेदन पत्रों का अवलोकन किया। जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों को जल प्रबंधन, जल संरक्षण स्वच्छता एवं फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान जिला पंचायत से सहायक परियोजना अधिकारी भगवती साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच रोजगार सहायक एवं जनपद के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


No comments

दुनिया

//