Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

पराली जलाने से 10 एकड़ खेत में भीषण आग, लपटें फ़ैल रही

बलौदाबाजार। जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम घोटिया में पराली जलाने से बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग के किनारे स्थित खेत...


बलौदाबाजार। जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम घोटिया में पराली जलाने से बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग के किनारे स्थित खेतों में कुछ अज्ञात लोगों ने धान की कटाई के बाद बची पराली में आग लगा दी। आग तेजी से फैलते हुए करीब 10 एकड़ खेत में फैल गई। इस दौरान पतिराम वर्मा, टूमेन्द्र वर्मा और गोविंद वर्मा के सरसों के खेतों तक आग पहुंच गई। आग की सूचना मिलते ही नगर सेना की दमकल टीम तुरंत एक्शन में आई। 

दमकल की टीम मात्र 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची और मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। टीम ने लगभग 15 एकड़ में फैली सरसों की फसल को जलने से बचा लिया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया और आसपास के किसानों को सतर्क किया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के अन्य खेतों तक फैल सकती थी। इससे कई किसानों की मेहनत बर्बाद हो सकती थी। किसानों ने राहत की सांस ली क्योंकि दमकल की टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया।


No comments

दुनिया

//